Shahjahnpur News: हाईवे जाम कर हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, आरोपी के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांट के दिलावरपुर मोड़ पर युवक गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, बुलडोजर कार्रवाई और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। सुबह से ही दिलावरपुर और आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल के पास एकत्र होने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने हाईवे पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना में चार युवक शामिल थे, जबकि पुलिस की गिरफ्त में आया समीर अकेले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.