Shahjahnpur News: हाईवे की रेलिंग से बांधे जा रहे पशु, हादसों का बढ़ा खतरा
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। कटरा-खुदागंज मार्ग पर एनएच-730सी स्थित ग्राम पंचायत अकबरपुर के मजरा फतेहपुर में सड़क सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ ग्रामीण रेलिंग से अपने पशु बांध देते हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बंधे पशु अक्सर सड़क पर बैठ जाते हैं और वहीं मल-मूत्र करते हैं। इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बनी रहती है। दोनों ओर पशु बंधे होने से सड़क भी संकरी हो जाती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि इस स्थान पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.