Shahjahnpur News: हाईवे किनारे सर्राफा दुकान का शटर तोड़ 21 लाख के जेवर-नकदी चोरी
शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हाईवे किनारे स्थित एक सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।मतानी चौक, शाहजहांपुर निवासी कृष्णा वर्मा ने बताया कि उनकी सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा दुकान कपसेड़ा गांव में हाईवे किनारे स्थित है। यह दुकान कपसेड़ा निवासी यतेंद्र कुमार यादव की है, जिसे उन्होंने किराए पर लिया हुआ है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें फोन पर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा था और अंदर रखा लाकर भी तोड़ दिया गया था। कृष्णा वर्मा के अनुसार चोर लाकर से करीब 23 ग्राम सोना, आठ किलो चांदी और एक लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.