Shahjahnpur News: हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन हड़पी, तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: सिंधौली, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित करोड़ों रुपये की जमीन को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के मामले में सिंधौली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत, अधिकारियों की जांच और न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। ग्राम पनवाड़ी निवासी मिथिलेश कुमारी पत्नी रमेश चंद्र मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिता रामचंद्र की मृत्यु के बाद ग्राम मूर्छा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित गाटा संख्या 108 की 1.659 हेक्टेयर जमीन उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुई थी। आरोप है कि इस जमीन को हड़पने के लिए महेंद्र प्रताप निवासी मूर्छा, अर्शी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.