Shahjahnpur News: हाईमास्ट के खंभे में करंट आने से युवक की मौत, चचेरा भाई झुलसा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: तिलहर। गांव में सड़क किनारे लगे हाईमास्ट लाइट के खंभे में करंट उतरने से दो चचेरे भाई उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाहबनारस गांव निवासी 32 वर्षीय मुनीश सिंह यादव शुक्रवार देर रात अपने चचेरे भाई सुधीर कुमार यादव के साथ गांव की एक दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे लगे हाईमास्ट लाइट के खंभे के पास से गुजरते समय मुनीश का हाथ खंभे से छू गया। खंभे में करंट उतरने के कारण वह उससे चिपक गए। यह देखकर पीछे चल रहे सुधीर ने उन्हें खंभे से अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.