Shahjahnpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: खमरिया गांव में शुक्रवार को मकान पर लिंटर डालने की तैयारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री ओवेन्द्र की मौत हो गई। रुकनपुर गांव निवासी ओवेन्द्र नन्हे के मकान का निर्माण कर रहे थे। लिंटर के लिए सरिया का जाल बिछाया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर उठाई गई सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे करंट लगने पर ओवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बिजली उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां रामा देवी और पत्नी नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चार बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.