Shahjahnpur News: हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ श्रीराधा कृष्ण विग्रह की विशेष साज सज्जा की गयी। सांयकाल से मंदिरों में संगीत के साथ भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान होने लगा। घर घर में नन्हें मुन्नों को श्रीराधा कृष्ण के स्वरूप में सजाया गया। बाजार स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर, हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर आदि में हर्षोल्लास के साथ योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस मनाया गया। प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गयी। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। पुलिस सतर्क रही। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... यह भी पढ़ें- Latehar News: लातेहार में श्रद्धा व भक्तिभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.