Shahjahnpur News: हरियाली तीज पर छात्राओं ने मेहंदी से उकेरी भारत की संस्कृति
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग, चित्रकला विभाग एवं पर्यावरण एवं हरित समिति के संयुक्त संयोजन में हुई प्रतियोगिता का विषय 'मेरा भारत' रखा गया। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल ने कहा कि त्योहार और परंपराएं हमारी पहचान हैं। निर्णायक मंडल में माया देवी और रितु शर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में मुस्कान (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, आरती पाल ने द्वितीय और मानसी सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रिमझिम सक्सेना, गायत्री, शिखा, श्वेता दीक्षित, गीतांजलि का प्रयास रहा। यह भी पढ़ें- Bagpat News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.