Shahjahnpur News: हरिनाम संकीर्तन के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ शाहजहांपुर की ओर से रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन, मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि के बीच निकली यात्रा में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी के जयघोष के साथ रथ खींचते रहे। रथ यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.