शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: निगोही। निगोही के हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर जाने बाले हाइवे पर लोगो को गढ्ढो से निजात नही मिल पा रही है। जरा सी बरसात हो जाने पर यह गढ्ढे राहगीरो को बहुत परेशान करते है। फिर भी सुधार नही हो पा रहा है। निगोही के अति चौराहे हमजापुर से शाहजहांपुर की ओर जाने बाला मुख्य मार्ग एनएचएआई को स्थानांतरित हो गया है। यह विभाग इस मार्ग को फोरलेन कराएगा। जिस पर काम शुरू हो गया है। इस मार्ग पर पानी का निकास न होने से हमजापुर चौराहे के निकट गहरे-गहरे गढ्ढे हो गए है। कई बार इन गढ्ढो को भरकर मरम्मत कराई गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी लेकिन नाला बंद होने से पानी सडक पर भरता रहता है। इस बजह से मरम्मत होने के वावजूद सडक में बार-बार गढ्ढे हो जाते है। इस बजह से लोगो को यहां से पैदल...