Shahjahnpur News: हनुमान जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा कथा पंडाल
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: खिरनीबाग रामलीला मैदान में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास प्रशांत प्रभु महाराज ने हनुमान जी के जन्म का दिव्य प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और कथा पंडाल जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। कथा व्यास ने हनुमान जी के जन्म के उद्देश्य, बाल लीलाओं और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान शिव के अंशावतार हैं। उनका अवतरण धर्म की रक्षा, अधर्म के विनाश और प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए हुआ। हनुमान जी के जीवन से भक्ति, शक्ति, बुद्धि और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। समुद्र लांघने, माता सीता की खोज और लंका दहन जैसे प्रसंगों में उनका अद्भुत पराक्रम और श्रीराम के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.