Shahjahnpur News: हत्या के मामले में दो और वांछित आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गांव सहवेगपुर निवासी सोनपाल ने 13 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एकराय होकर उसके भाई सुरेंद्र के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों व बांके से मारपीट की थी। उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई थी। मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित गोविंद, वासुदेव और सुखदेव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सहवेगपुर निवासी अमित (22) और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.