Shahjahnpur News: हत्या के आरोपी समीर के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, सील घर खोला गया, जेसीबी और ठेकेदार लेकर पहुंचा प्रशासन
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। करीब 20 दिन पहले कांट क्षेत्र में चाकू से गोदकर गौतम मौर्य की हत्या के मामले में आरोपी समीर के मकान पर गुरुवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। जेसीबी और ठेकेदार लेकर प्रशासन पहुंचा हुआ है। सील किया गया घर को खोलकर कर्मचारी अंदर गए हैं। कार्रवाई को लेकर सुबह करीब 10 बजे से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आवाजाही वाले कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। गौतम मौर्य की हत्या के बाद शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर करीब आठ घंटे तक जाम लगा रहा था। मामले में पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी के मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.