Shahjahnpur News: स्वास्थ्य शिविर में 124 लोगों ने लिया परामर्श
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एबी रिच इंटर कॉलेज परिसर में निरोगी काया स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 124 लोगों ने स्वास्थ्य, खान-पान, वजन और शरीर को संतुलित रखने संबंधी परामर्श लिया। मुख्य अतिथि स्तुति गुप्ता ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। न्यूट्रिशन कोच सीमा सिंह ने शरीर में वसा के प्रकार और संतुलन की जानकारी दी। संतोष सिंह ने उम्र, वजन और दिनचर्या के अनुसार संतुलित आहार लेने की सलाह दी। संस्था के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि स्वास्थ्य का आकलन केवल वजन से नहीं किया जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.