शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक रविवार को सरदार पटेल हिंदू कॉलेज में अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, संगठन की मजबूती तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में राजकुमार सिंह ने सदस्यता शुल्क के नवीनीकरण के साथ अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में रामलड़ते यादव, राना परवीन, संत कुमार विश्वकर्मा, अतुल कुमार गुप्ता, सुधीन्द्र कुमार सिंह, भूपेन्द्र निगम, जागेश कुमार पाली, अनिल कुमार सिंह, सीताराम, कुलदीप सिंह पत्रकार रामसेवक शर्मा, वृजेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार सम्मेना, छोटे लाल कनौजिया, विश्वप्रकाश गुप्ता और हरियान मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्...