शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से नगर पंचायत मीरानपुर कटरा के तत्वावधान में रक्षाबंधन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा सात की जिक्ऱा ने प्रथम, कक्षा छह की सौम्या ने द्वितीय और कक्षा छह की ईशा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या कुमारी सीमा परवीन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ ही स्नेह, विश्वास, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल ,आरुषि और इकरा ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वीएस मेमोरियल पब्लिक ...