Shahjahnpur News: स्वाइन फ्लू को लेकर कागजों में सतर्कता, ओपीडी में बेपरवाही
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही सतर्कता बरतने और मरीजों की निगरानी के दावे कर रहा हो, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दावों का असर नजर नहीं आया। इससे रोग बढ़ने की प्रबल संभावना है। सोमवार को यहां खांसी और छींक से परेशान लोग बिना मास्क लगाए ही भीड़ में बैठे और लाइन में लगे दिखाई दिए। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इनमें कई लोग खांसते और छींकते नजर आए, लेकिन अधिकांश के चेहरे पर मास्क नहीं था। मरीजों के बीच पर्याप्त दूरी भी नहीं दिखी। इससे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.