शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव खानपुर देहा निवासी शबाना सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं सहायता समूह के नाम पर धोखाधड़ी कर खातों से धनराशि निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने 14 अगस्त को मस्जिद से ऐलान कर ग्रामीणों को राशन कार्ड आदि की केवाईसी कराने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया। आरोप है कि वहां रोजगार सेवक समेत कुछ लोगों ने ग्रामीणों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी और अन्य दस्तावेज लेकर स्कैन किए और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की बात कही。

धोखाधड़ी का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्रामीणों ने विश्वास करते हुए अपने दस्तावेज उपलब्ध करा दिए।...