शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बंडा ब्लॉक के चिल्लौटा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए स्वयं निगरानी टूल का सहारा लिया। गृह भ्रमण के दौरान 10 पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में सात एनीमिया से पीड़ित मिलीं। इनमें छह महिलाएं नियमित आयरन की गोलियां नहीं खा रही थीं। टीएसयू की जिला विशेषज्ञ कम्युनिटी आउटरीच बलजीत कौर की मदद से स्वयं निगरानी टूल तैयार किया गया। महिलाओं को प्रतिदिन आयरन की गोली खाने के बाद टूल में निशान लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आशा और संगिनी ने तीन दिन के भीतर दोबारा गृह भ्रमण कर निगरानी की। इस पहल में सीएचओ विकास, एएनएम दिव्या, संगिनी किरण लता और आशा अंजना देवी ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...