शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 के तहत स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से नगर पंचायत के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गीला और सूखा कचरा समेत स्वास्थ्यवर्धक व विशेष घरेलू अपशिष्ट को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी ने अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...