शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर मंगलवार को नगर निगम में बैठक हुई। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।नगर आयुक्त ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही चिन्हित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। सफाईकर्मियों के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।नगर यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान को लेकर तैयारियां शुरू आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम ...