Shahjahnpur News: स्मैक तस्करी में दोषी को चार साल की सजा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नुसरत खान, कक्ष संख्या 42 ने थाना कटरा के वर्ष 2021 के मुकदमे में फैसला सुनाया। न्यायालय ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा सिकंदरपुर निवासी गिरीशपाल पुत्र छेदालाल को 150 ग्राम स्मैक की तस्करी के आरोप में दोषसिद्ध किया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुरारी लाल गुप्ता की प्रभावी पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी को चार वर्ष के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देशपाल ने की थी। यह भी पढ़ें- Almora News: अदालत ने स्मैक तस्कर को सुनाई चार माह की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.