Shahjahnpur News: स्मार्ट रोड पर जलीं स्ट्रीट लाइटें, सैर करने वालों को राहत
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: सुभाषनगर से नगरिया मोड़ तक बनी स्मार्ट सड़क आखिरकार रोशनी से जगमगा उठी। ट्रांसफार्मर तक बिजली पहुंचने के बाद नगर फैंसी लाइटों का कनेक्शन पूरा करा दिया गया है। शाम में सड़क पर लाइटें जलनी शुरू हो गईं, जिससे लंबे समय से अंधेरे की समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिली है। स्मार्ट रोड पर लाइटें नहीं जलने के कारण शाम के समय टहलने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। नगर निगम ने पहले ही बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि जमा करा दी थी, लेकिन ट्रांसफार्मर तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लाइटें शुरू नहीं हो सकी थीं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पहले बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर तक लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू की और अब संबंधित फर्म ने ट्रांसफार्मर से लाइटिंग नेटवर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.