Shahjahnpur News: स्थानीय युवाओं को रोजगार में मिले प्राथमिकता: अवस्थी
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के ग्राम सफत्यारा में 'युवा बैठक-युवाओं की बात, युवाओं के साथ' कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी एडवोकेट ने युवाओं से शिक्षा, बेरोजगारी और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी फैक्ट्रियां होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की। युवा नेता दीपांश वर्मा ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान राम वर्मा, आकाश पांडेय, अमन शुक्ला, राघव शुक्ला, मानवेन्द्र कुमार, शिवम यादव, आयुष कुमार सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.