Shahjahnpur News: स्टे वायर में उतरे करंट ने सात साल के मासूम की ली जान
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। रामनगर कालोनी में बिजली के पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कालोनी में कोहराम मच गया और सीएचसी पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रामनगर कालोनी बंगशान निवासी मुन्ना का सात वर्षीय बेटा असद गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाहर खेलने निकला था। घर के पास गली किनारे लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट उतर रहा था। खेलते समय असद का हाथ स्टे वायर से छू गया। करंट लगते ही वह छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ा।हादसा और प्रतिक्रिया हादसा देख पड़ोसी शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन भी घर से बाहर आ गए। आनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.