Shahjahnpur News: स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक की बाइक नीलगाय से टकराई घायल
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: कलान। कलान परौर मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं।नगर के शांतिनगर वार्ड निवासी आलोक यादव कुबेरपुर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं।सुबह रोज की तरह अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे।बताया जा रहा है कि मिश्रीनगला गांव के पास झाड़ियों से अचानक नीलगाय निकल आया।नीलगाय को बचाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया।बाइक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया।आलोक यादव सड़क पर गिर गए।वहीं परौर से कलान आ रही बुलोरो कार प्रधानाध्यापक को बचाने के दौरान बिजली के खंबे से टकरा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.