Shahjahnpur News: स्कूल चलो रैली निकाली गई
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अनुदानित मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपूरा द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के अभिभावकों एवं आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ मदरसा परिसर से हुआ। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियाँ एवं बैनर लेकर विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने "सब पढ़ें, सब बढ़ें", "हर बच्चा स्कूल जाए, उज्ज्वल भविष्य पाए", "शिक्षा है हर बच्चे का अधिकार" जैसे प्रेरक नारे लगाए। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रैली निकालकर बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.