शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत विकासखंड ददरौल के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद व अन्य थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गाजेबाजे के साथ निकाली स्कूल चलो रैली यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा स्कूल चलो रैली किया रवाना यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जागरूकता के लिए निकली स्कूल चलो रैली

हिंदी हि...