शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी सर्वेश उर्फ उमेश की तहरीर पर पुलिस ने उनके 11 वर्षीय बेटे मंजीत की गुमशुदगी दर्ज की है। मंजीत 8 जुलाई की सुबह अपने भाई-बहनों के साथ स्कूल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार मंजीत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मानसिक रूप से कमजोर युवक घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें- Amroha News: 11 वर्षीय बालक घर से लापता, परिजन व पुलिस तलाश में जुटीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...