Shahjahnpur News: स्कूल के ऊपर से नहीं हटी 11 हजार वोल्ट की लाइन, सीडीओ सख्त
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय कजरीनूरपुर निगोही के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन दो निरीक्षण के बाद भी नहीं हट सकी। 24 जून को निरीक्षण के दौरान भी लाइन मिलने पर इसे तत्काल नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 5 सितंबर को दोबारा निरीक्षण में भी लाइन उसी तरह मिली। इससे निर्माणाधीन विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने शनिवार को किया। द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण में मुख्य भवन के प्रथम तल की छत स्लैब और कालम, डारमेट्री में पुट्टी, बाउंड्रीवाल की पुट्टी, बाल वाटिका और मिड डे टाइल्स तथा हाल ट्रस का काम प्रगति पर मिला। प्रिंसिपल आवास के प्रथम तल की स्लैब का काम पूरा हो चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.