शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे बीटीसी और बीएड प्रशिक्षु अब प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के साथ स्कूलों में बच्चों को पढ़ाकर शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर जोर देते हुए डायट प्राचार्य को निर्देश भेजे हैं। बीटीसी प्रशिक्षुओं को परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में, जबकि बीएड प्रशिक्षुओं को राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इंटर्नशिप करनी होगी। अभी तक इंटर्नशिप की व्यवस्था होने के बावजूद इसके क्रियान्वयन में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई दे रही थी। अब अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर इसे व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने और जिले ...