शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेती रोड पर छात्र अंश त्रिवेदी की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत के बाद स्कूलों के बाहर बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज अब नगर निगम तक पहुंच गई है। हादसे के बाद शहरवासियों और व्यापारियों ने स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड तैनात कराने की मांग की थी। नगर निगम ने इस दिशा में पहल शुरू करते हुए निगम की स्वामित्व वाली सड़कों पर स्थित स्कूलों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी से ऐसे सभी स्कूलों की सूची मांगी है, जिनके बाहर निगम के स्वामित्व वाली सड़कें हैं। सूची मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और सड़क पर पेंटिंग कराने की तैयारी है। इसका उ...