Shahjahnpur News: सौ से अधिक देशों को हरदोई बाईपास दिखाता है यहां की बदहाली
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: ददरौल। रामचंद्र मिशन आश्रम में सौ से अधिक देशों के लोग अध्यात्म और साधना के लिए पहुंचते हैं। यहां से महज 100 मीटर दूर हरदोई बाईपास की बदहाली शहर की दूसरी तस्वीर पेश करती है। सवाल है कि अध्यात्म का अनुभव लेकर लौटने वाले विदेशी मेहमान शाहजहांपुर की सड़कों और व्यवस्थाओं की कैसी छवि अपने साथ ले जाते होंगे? हरदोई बाईपास की सड़क जगह-जगह से जर्जर है। बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग से गुजरने वाले डंपरों से राख सड़क पर गिरती है। वाहनों के पहियों से कुचलकर यही राख धूल बनकर हवा में उड़ती है। राहगीरों और आसपास के लोगों को प्रदूषण के बीच सफर करना पड़ता है। सड़क की यह हालत लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती है। जिस मार्ग के पास अंतरराष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.