शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय ने भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता कराई। विषय 'सोशल मीडिया के लाभ और हानियां' रहा। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। भाषण में अलंकृता सक्सेना प्रथम, अपर्णा मिश्रा द्वितीय तथा योगिता मौर्य व महक अवस्थी तृतीय रहीं। पोस्टर में साक्षी गांधी प्रथम, श्रद्धा महाजन द्वितीय और श्रेया शुक्ला तृतीय रहीं। भाषण में मुस्कान कश्यप, नंदिनी कश्यप, महक अवस्थी, काव्या अग्निहोत्री व आयुषी पाल तथा पोस्टर में रिद्धि दिनकर, अमृता दीक्षित, प्रिया व राधा देवी ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यार्थियों को संघर्ष से आगे बढ़ने का...