शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी कस्बा स्थित मां जालिपा देवी मदिर पर विगत वर्षों की भांति आषाढ़ मास की अमावस्या के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार को लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आए दुकानदारों ने मेला क्षेत्र के अलावा हरदोई शाहजहांपुर मुख्य मार्ग के किनारे दोनों ओर अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। सर्कस और झूलो को लगाने की तैयारी कई दिनों से चल रही है। मेले में दूर दराज से हजारों श्रद्धालु मां जालपा देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं और मनोकामना मांगते हैं। मेले में भारी भीड़ होती है जिनमें दुकानदार भी तमाम सामान बचने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- आस्था, परंपरा और सेवा का अद्भुत संगम है श्रावणी मेला मेले में प्रमुख रूप से लकड़ी का सामान और लोहे का सामान शामिल होता है। मेले...