शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बुधवार को सोत नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर उदयवीर का करीब 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बरसाती पानी के चलते नदी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने से तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

घटना का विवरण रसूलपुर निवासी कलियान का 17 वर्षीय पुत्र उदयवीर बुधवार सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने गया था। गांव के पास से होकर गुजर रही सोत नदी इन दिनों बरसाती पानी के कारण उफान पर है। बताया गया कि भैंस को नदी पार कराने के प्रयास के दौरान उदयवीर अचानक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव की चपेट में आने से वह देखते ही देखते नदी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नद...