शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधौली में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भाषण, पोस्टर एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सलोना कुशवाहा मौजूद रहीं।प्रतियोगिता के समापन पर विधायक सलोना कुशवाहा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राधा व शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आयुष सिंह ...