शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण गंगवार का रविवार दोपहर बाद ढाई बजे नई बस्ती रेती स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षक रवि कुमार गंगवार के पिता और रेलवे इंटर कॉलेज की शिक्षिका कविता गंगवार के ससुर थे। उनके निधन से परिवार और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे निज निवास से निकलेगी। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज और रेलवे इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...