शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सोते समय पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि मीरानपुर कटरा के गांव भुसौरी के अनुज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि हाईवे किनारे साईं फिलिंग स्टेशन पर उसका भाई सौरभ सेल्समैन है। 6 अगस्त को उसका भाई सौरभ पंप पर सो रहा था तभी बरेली के सिटी सब्जी मंडी निवासी रजत ने सौरभ के सिर पर सरिया से 10 से अधिक बार मारा जिससे सौरभ मौके पर ही अधमरा हो गया। कोतवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सौरभ का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दरोगा सौरभ शुक्ला एवं कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह ने घेराबंदी का आरोपी रजत को गांव खानपुर चौराहे से पकड़ लिया। ...