शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। द्वारकेश चीनी मिल फरीदपुर की ओर से सूरजूपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को गन्ने की उन्नत खेती और बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

किसान जानकारी गन्ना अनुसंधान केंद्र के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल ने किसानों को गहरी जुताई, स्वस्थ बीज का चयन, बीज एवं मिट्टी उपचार, कीट-रोग नियंत्रण सहित अन्य जरूरी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी और स्वस्थ बीज का चयन बेहद महत्वपूर्ण है।

बुवाई के उपाय बुवाई से पहले बीज और मिट्टी का उपचार करने से फसल को कई तरह के रोगों से बचाया जा सकता है। किसानों को सहफसली खेती अपनाने और गन्ने की फसल को गिरने से बचाने के लिए सहारा देने की तकनीक की भी जानकारी दी गई।

किसानों के सु...