शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। हॉकी क्लब के बगल में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना की रफ्तार पहले कार्यदायी संस्था की सुस्ती से धीमी रही और अब लगातार हो रही बारिश ने काम पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में तय समय पर परियोजना पूरी होने की संभावना कमजोर पड़ती नजर आ रही है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में बरसात से पहले फाउंडेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि वर्षा के दौरान निर्माण प्रभावित न हो। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी निरीक्षण के दौरान जून माह तक फाउंडेशन का काम हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: अधूरे नाला में होगा शौचालय के गंदे पानी का बहाव,बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी इसके बावजूद निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका। निर्माण के दौरान कई बार पान...