शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के दौरान शुक्रवार को जिले के 14 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी सौरभ दीक्षित के साथ पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदान कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने नगर निगम टाउन हॉल कार्यालय, मिश्रीपुर ब्लॉक कार्यालय, भावलखेड़ा, तहसीलदार तिलहर कार्यालय और विकासखंड कांट स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोप...