Shahjahnpur News: सुबह-शाम गुलाबी ठंड से बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों में सर्दी-खांसी और बलगम की शिकायतें बढ़ी हैं। वहीं, धूल और गुबार के कारण एलर्जी, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। पिछले पांच दिनों के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.