Shahjahnpur News: सुदामा प्रसाद विद्यास्थली लिखे बस के गेट पर लटका छात्र, चालक बेखौफ दौड़ाता रहा
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग भले ही लगातार सख्ती के निर्देश जारी कर रहे हों, लेकिन शनिवार सुबह सामने आए एक वीडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेती रोड पर सुदामा प्रसाद विद्यस्थली लिखी दौड़ रही स्कूल बस के गेट पर एक छात्र खड़ा नजर आया। उसका आधे से अधिक शरीर बस के बाहर था, जबकि बस हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुभाष चौराहे से रेती रोड की ओर जाते समय बनाया गया। वीडियो में छात्र बस के गेट पर खड़ा होकर परिचालक की तरह हाथ से इशारे करता दिखाई दे रहा है। बस को किनारे लगाने और पीछे से आने वाले वाहनों को संकेत देने का काम भी वही करता नजर आ रहा है। इस दौरान बस लगातार चलती रही। यदि चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.