Shahjahnpur News: सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल में 12 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से सीनियर पुरुष हॉकी के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें करीब 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी अगले दिन मंडलीय चयन ट्रायल के लिए डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली जाएंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को छह से 11 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में अवनीत सिंह, ऐश्वर्या सिंह, अभय मौर्य, निखिल मौर्य, अंशुमान और कुलदीप शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अंडर-15 बैडमिंटन के जनपदीय चयन ट्रायल आज यह भी पढ़ें- Aligarh News: मंडल स्तरीय हॉकी टीम चयनित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.