Shahjahnpur News: सीनियर पुरुष फुटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल आज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 23 और 24 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर में होंगे। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक देवीपाटन मंडल के गोंडा में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इच्छुक सीनियर पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी निर्धारित समय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.