शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। 10 सितंबर को कानपुर के कमला क्लब क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने पांच खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों में अनुज कुमार, प्रतेश दीक्षित, हर्ष शुक्ला, राहुल अर्जुन रुद्रा और आहद शामिल हैं।यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर कानपुर पहुंचकर सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...