Shahjahnpur News: सीडीओ को सहकारी समितियों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं
शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में चल रही यूरिया खाद की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने शुक्रवार को विभिन्न सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की गहन जांच की। सीडीओ ने ददरौल ब्लॉक की पैक्स समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक एवं वितरण से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भावलखेड़ा विकासखंड स्थित जमुका सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियों पर यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Shaml...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.