शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) रिजवी बिन्नो की लगातार अनुपस्थिति अब विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। मेडिकल अवकाश से लौटने के बाद वह केवल दो दिन कार्यालय में रहीं और इसके बाद फिर अवकाश पर चली गईं। अधिकारियों का कहना है कि पहले से अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगर निगम में उनकी लगातार गैरहाजिरी से टैक्स विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम अब सीटीएओ के विरुद्ध शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उनके सेवा अभिलेख, पिछले कई माह की उपस्थिति और अवकाश संबंधी पूरा रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर नियमानुसार अवकाश स्वीकृत कराया था या नहीं। बताया जा रहा है...