Shahjahnpur News: सीएचसी में स्ट्रेचर न मिलने और इलाज में देरी का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर लोगों ने कई आरोप लगाए हैं। नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी करीब 45 वर्षीय व्यवसायी हर्षू परमार की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्ट्रेचर तलाशने में करीब 20 मिनट लग गए, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। उनका कहना है कि चिकित्सक भी कुछ देर बाद पहुंचे और मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर करने पर जोर दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें उपचार से संतुष्टि नहीं मिली और उन्हें लगा कि मरीज को जल्द रेफर किया जा रहा है। बाद में हर्षू परमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.